फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा बोले- किसानों और जनता के लिए काम करूंगा

Wed, 27 Mar 2024 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी से तुलना होने पर अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि आज पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। पिछले 10 साल से जयपुर ग्रामीण में कोई काम नहीं हुआ है। मैं किसानों और जनता के लिए काम करूंगा। पार्टी ने युवा पीढ़ी को मौका दिया, उसके लिए आलाकमान का धन्यवाद।

विज्ञापन


एक तरफ युवा चेहरा है और दूसरी तरफ अनुभवी चेहरा तो आप इसे कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में अनिल चोपड़ा ने कहा कि युवाओं का देश है और युवाओं के लिए ही काम करूंगा। केंद्र की अग्निवीर जैसी योजनाओं का मैं पुरजोर विरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं जीत कर संसद भवन में जाता हूं तो।

साथ ही उन्होंने कहा कि में राजस्थान विश्वविद्यालय का पूर्व अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस में पदाधिकारी रहा हूं, जिसका मुझे बहुत फायदा मिलेगा। मैं जयपुर ग्रामीण का ही रहने वाला हूं। यहां की पूरी परिस्थितियों को जानता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी 19 तारीख को जयपुर ग्रामीण का युवा, किसान बढ़-चढ़ कर वोट देगा और एक नई सुबह का आगाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें