फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran News: अचानक ट्रिगर दबने से बैंक के गार्ड को लगी गोली, गंभीर घायल भंवर सिंह की हालत नाजुक

Fri, 03 May 2024 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाल, बारां

सार

बारां में अचानक ट्रिगर दबने से बैंक के गार्ड को गोली लग गई। गंभीर हालत में कोटा एमबीएस चिकित्सालय में रेफर किया गया। गंभीर घायल गार्ड भंवर सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायल गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले में एक बैंक के गार्ड को अचानक खुद की बंदूक का ट्रिगर दब जाने से गोली लग गई है। गोली लगते ही गार्ड के सिर के बाईं तरफ से चिथड़े उड़ गए, जिससे गंभीर घायल हो गया, जिसे तुरंत बारां जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से कोटा रेफर कर दिया गया। कोटा में घायल गार्ड का इलाज किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारां नागरिक सहकारी बैंक की प्रधान शाखा में तैनात गार्ड भंवर सिंह बैंक में आए हुए कैस के बक्सों को बैंक में रख रहा था। तभी अचानक उसकी बंदूक से ट्रिगर दब गया और गोली उसके सिर में लगी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई और गार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, गार्ड भंवर सिंह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।

घटना के बाद आनन-फानन में गार्ड भंवर सिंह को बारां के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा के भीम सिंह जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल, गार्ड भंवर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय रिवाल्वर से अचानक गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। आज फिर से इस तरह का वाकया सामने आया है। इस तरह से हथियारों का लापरवाही से इस्तेमाल करने के लिए आखिरकार किसे दोषी ठहराया जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें