फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: सागवाड़ा के सरकारी कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची छात्रा, जर्जर भवन बना जान का खतरा

Tue, 01 Jul 2025 08:30 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

सागवाड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित श्री भीखाभाई राजकीय महाविद्यालय में बारिश के कारण जर्जर छत का प्लास्टर उखड़कर एक छात्रा पर आ गिरा। गौरतलब है कि कॉलेज भवन काफी खस्ताहाल स्थिति में है, जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
सागवाड़ा के सरकारी कॉलेज में छत से उखड़कर गिरा प्लास्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित श्री भीखाभाई राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बारिश के चलते नम हुई छत से प्लास्टर उखड़कर प्रथम वर्ष की एक छात्रा पारी अहारी पर गिर गया। सौभाग्य से छात्रा को गंभीर चोट नहीं आई लेकिन उसका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कॉलेज भवन काफी समय से खस्ताहाल स्थिति में है। कई बार मरम्मत के लिए कॉलेज शिक्षा निदेशालय को अवगत कराया गया है लेकिन बजट के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो पाया। वर्तमान में बरसात के कारण छतों व दीवारों में सीलन आ चुकी है, जिससे प्लास्टर जगह-जगह से गिर रहा है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर नगर निगम में फर्जीवाड़ा, बिना रिकॉर्ड के जारी कर दिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन


हादसे के बाद जब जांच की गई तो पाया गया कि प्लास्टर गिरने के साथ-साथ आरसीसी सरिए भी बाहर आ चुके हैं जो जर्जर भवन की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। कॉलेज भवन की कई दीवारें और छतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बावजूद इसके आसपास कोई अन्य सरकारी महाविद्यालय न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं इसी भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्रों ने कई बार भवन की मरम्मत करने या नया भवन बनवाने की मांग की है। इस संबंध में ज्ञापन भी दिए गए हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन ज्ञापनों को केवल निदेशालय भेजकर अपनी औपचारिकता पूरी कर रहा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस जर्जर भवन में पढ़ाई करना हर पल खतरे से खाली नहीं है और जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें