फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा: प्रलोभन और दबाव की राजनीति कर रही भाजपा, रफीक खान ने लगाए गंभीर आरोप, छठी बार बोर्ड बनाने का दावा

Fri, 16 Oct 2026 04:32 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

पंचायती राज चुनाव से पहले बांसवाड़ा में कांग्रेस ने जीत का दावा करते हुए चुनावी रणनीति तेज कर दी है। जिला प्रभारी रफीक खान ने भाजपा सरकार पर दबाव और प्रलोभन की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में चर्चा करते जिला प्रभारी रफीक खान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त बांसवाड़ा जिला प्रभारी रफीक खान ने राज्य की भाजपा सरकार पर चुनावों में प्रलोभन और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बांसवाड़ा में कांग्रेस लगातार छठी बार अपना बोर्ड बनाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए खान ने कहा कि आजादी के बाद अब चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा पर दाग लगा है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाने पर गिरफ्तार किया जा रहा है। अंग्रेजों की तरह दमनकारी कदम उठाए जा रहे हैं। एक आदमी को बचाने के लिए देश की इकोनॉमी और एनर्जी को दांव पर लगा दिया गया है।

तीन साल में तीन काम बताए सरकार
जिला प्रभारी रफीक खान ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार के तीन साल हो गए लेकिन तीन काम नहीं बता सकती जो जनता के हित में किए हों। कानून व्यवस्था लचर है। पूर्व विधायक तक की हत्या हो रही है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: जीपीएफ, ग्रेच्युटी और बोनस के लिए जयपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

गठजोड़ का सवाल टाला
जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर बीएपी से सहयोग लेने के सवाल को टालते हुए खान ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर बोर्ड बनाएगी। जिला प्रमुख का नाम सभी की राय से तय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी होने के बावजूद कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया था।
विज्ञापन


पदाधिकारियों की बैठक
जिला प्रभारी रफीक खान ने कांग्रेस कार्यालय में पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, विधायक नानालाल निनामा, रमीला खड़िया, कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, मनीष एन. त्रिवेदी, आशीष मेहता, इमरान खान, देवबाला राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, पूर्व जिलाध्यक्ष चांदमल जैन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें