फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: बालोतरा के पीएनपी हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ढाई घंटे मशक्कत के बाद दमकल ने बुझाई

Tue, 15 Apr 2025 11:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। कुल तीन दमकलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग पांच राउंड तक पानी की बौछार की। ढई घंटे बाद आग को काबू किया जा सका।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा शहर के सर्किट द्वितीय क्षेत्र स्थित पीएनपी हैंडलूम में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री से अचानक घना धुआं उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। चारों तरफ हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बालोतरा नगर परिषद और सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की फायर ब्रिगेड टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं। कुल तीन दमकलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग पांच राउंड तक पानी की बौछार की। करीब दो से ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा थानाधिकारी चेलसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें-  ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े करौली कलेक्टर, लोकेशन मिली जम्मू-कश्मीर, भड़क उठे मुख्य सचिव

कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया
इस दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि हैंडलूम की ऊपरी मंजिल पर सो रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सीढ़ियों की सहायता से सभी को बाहर निकाला। यदि आग कुछ देर और बेकाबू रहती, तो जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री ने संस्कृत महाविद्यालय के नवीन भवन का किया भूमि पूजन, लालसोट के पास होगा तैयार

शॉर्ट सर्किट हो सकता है संभावित कारण
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें