फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ऐसा अंधविश्वास...चलने में असमर्थ बच्चे को बाबाओं ने गर्म रेत में दबाया, जानें क्या है मामला? 

Mon, 13 Jun 2022 06:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में दो बाबाओं ने इलाज के नाम पर एक दिव्यांग बच्चे को गर्म रेत में दबा दिया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बच्चे को बाबाओं के चंगुल से छुटाया। 
विज्ञापन
इस तरह बच्चे को गर्म रेत में दबाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के श्रीगंगानगर में इलाज के नाम पर बच्चे को प्रताड़ित करने का मामला सामना है। यहां कुछ बाबाओं ने चलने में असमर्थ बच्चे को गर्दन तक गर्म रेत में दबा दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद यह मामला सामने आया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सूरतगढ़ के पिपेरन इलाके का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो कथित बाबा बच्चे को गर्दन तक गर्म रेत में दबाए बैठे हैं। उनके अनुसार यह बच्चा हरियाणा का रहना वाला है। चल नहीं पाने के कारण बच्चे के परिजनों ने उसे इलाज के लिए उन्हें दिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने बच्चे को रेत से बाहर निकलवाया और उसके परिजनों से भी बात की। अंधविश्वास में फंसे परिजनों ने उनसे कहा, कि उन्होंने ही बच्चे को बाबाओं को सौंपा है।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथित बाबाओं और बच्चे को परिजनों को थाने में बुलाया है। बता दें कि श्रीगंगानगर में अंधविश्वास का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। यहां दो पहले दिन पहले भी कुछ तांत्रिकों ने दो बहनों को चिमटों से दाग दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें