फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में  सहायक अधिकारी 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम कर रही पूछताछ

Wed, 05 Apr 2023 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में  संभागीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 95 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने बुधवार को आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी की टीम तलाशी कर री है। 
विज्ञापन
याकूब बक्श 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसयू अजमेर इकाई ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर याकूब बक्श को परिवादी से 95 हजार रुपये की रिश्वत पकड़ा है। एसीबी अजमेर के डीआईजी समीर सिंह ने बताया कि एक परिवादी ने आरोपी याकूब बक्श के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि विभागीय कार्रवाई में दिए गए दंडादेश की अपील में निर्णय पक्ष में करवाने के लिए याकूब बक्श 1.50 लाख की रिश्वत मांग रहा है। रुपयें को लेकर उसके लगातार परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन




शिकायत का सत्यापान करने के बाद एसीबी की टीम ने बुधवार को ट्रेप की कार्रवाई करते हुए याकूब बक्श पुत्र अली बक्श निवासी भूणाबाय अजमेर को परिवादी से 95 हजार की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया। 

बतादें कि आरोपी परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत पहले ही ले चुका था। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है। एसीबी की टीम आरोपी याकूब से पूछताछ भी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें