फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कर्नाटक में सीएम, डिप्टी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए गहलोत, सभी को दीं बधाइयां

Sat, 20 May 2023 04:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। राजस्थान सीएम ने सभी को सरकार गठन और शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाइयां दीं।
विज्ञापन
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सिद्धारमैया को राज्य के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। गहलोत ने आशा व्यक्त की है कि इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में कर्नाटक की सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करेगी। 

विज्ञापन


मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण की दी बधाई
गहलोत ने डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज,  एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे,  रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान को मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार शाम 5 बजे ही बेंगलुरु पहुंच गए थे। जहां गहलोत ने सभी नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें जीत की व्यक्तिगत बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें