मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। राजस्थान सीएम ने सभी को सरकार गठन और शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाइयां दीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सिद्धारमैया को राज्य के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। गहलोत ने आशा व्यक्त की है कि इन दोनों नेताओं के नेतृत्व में कर्नाटक की सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करेगी।
विज्ञापन
मंत्रियों को भी शपथ ग्रहण की दी बधाई
गहलोत ने डॉ. जी. परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान को मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार शाम 5 बजे ही बेंगलुरु पहुंच गए थे। जहां गहलोत ने सभी नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें जीत की व्यक्तिगत बधाई दी।