फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असाराम के लिए चौथी बार भी नहीं आए स्वामी

Tue, 16 Jun 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद आसाराम की जमानत पर बहस करने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी चौथी बार भी नहीं पहुंचे। आसाराम के वकीलों के अनुरोध पर अदालत ने सुनवाई बुधवार को करने के निर्देश दिए हैं। जमानत पर अब सुनवाई बिना स्वामी के होगी।
विज्ञापन


सेशन न्यायालय (जोधपुर जिला) में मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई थी, लेकिन स्वामी अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिससे सुनवाई टाल दी गई। स्वामी की ओर से लगाई गई जमानत याचिका पर अब बुधवार को आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा बहस करेंगे। हालांकि अदालत ने इस मामले की रोजना हो रही सुनवाई जारी रखी।

योग पर विरोध महज दिखावाः आसाराम
आसाराम ने मीडिया से कहा कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं, वे महज दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जेल में रोजाना योग करते हैं। ये शरीर के लिए लाभदायक है। सभी को योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें