नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में सेन्ट्रल जेल में बंद आसाराम की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केन्द्रीय कारागृह के अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि आसाराम की तबीयत दिन में बिगड़ गई। जेल के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।
उसे नाड़ी संबंधी शिकायत होने पर आयुर्वेद अस्पताल के वैद्य को बुलाया गया। इसके बाद आसाराम को आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। आसाराम को हाथण्पैर व पीठ में दर्द की भी शिकायत हो रही थी।