फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 16 Sep 2013 12:04 AM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर हाईकोर्ट में सोमवार को नाबालिग से दुराचार के आरोप में गिरफ्तार आसाराम की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। आसाराम की पैरवी वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी करेंगे।
विज्ञापन


इधर, आसाराम व प्रमुख सेवक शिवा की न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के कारण सोमवार को ही दोनों को निचली अदालत में पेश किया जाएगा।

आसाराम की जमानत अर्जी गत शुक्रवार को जोधपुर हाईकोर्ट की निर्मलजीत कौर की बेंच में दाखिल की गई थी। जमानत अर्जी में कहा गया है कि आसाराम को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

वहीं नाबालिग मामले में ही नामजद आरोपी छिंदवाड़ा हॉस्टल की वार्डन शिल्पी और केयरटेकर शरद चंद्र की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जोधपुर की निचली अदालत ने शिल्पी की ओर से पिछले सप्ताह लगाई गई अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज कर दी थी।

एक और आश्रम पर गिरेगी गाज
राजस्थान की वन एवं पर्यावरण मंत्री बीना काक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में आसाराम ने आश्रम के नाम पर 13 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इस अतिक्रमण को हटाकर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जमीन खाली कराने के लिए कलेक्टर को कह दिया गया है। प्रशासन की ओर से इस आश्रम को हटाने के लिए नोटिस जारी करने का यह सिलसिला 17 साल से चल रहा है, लेकिन हटाने की कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई।

सबसे हैरत की बात तो यह है कि अतिक्रमण कर बने आश्रम से राजस्व विभाग की ओर से 1996 से 2012 तक हर साल राजस्व के रूप में अब तक 14 हजार 861 रुपए वसूल किए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें