फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रक्षाबंधन मनाने घर आए सेना के जवान की मौत, लोडिंग ऑटो ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Fri, 05 Aug 2022 08:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

रक्षाबंधन पर बहनों से रखी बंधवाने के लिए सेना का जवान 6 दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। उनकी पांच बहनें हैं और सभी की शादी हो गई हैं। भाई के राखी पर आने की जानकारी लगते ही सभी बहनें खुश हो गईं थीं, लेकिन अब खुशी वाले घर मातम पसर गया है।
विज्ञापन
लेखराज 21 राजपूत बटालियन में सूबेदार के पद पर पदस्थ थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने के लिए धुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए जा रहा था, इस दौरान एक लोडिंग ऑटो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना चिकसाना थाना इलाके के दारापुर खुर्द की है। शुक्रवार दोपहर लेखराज (35) रुपये निकालने के लिए एटीएम जा रहा था। इस दौरान गांव से बाहर पेट्रोल पंप के पास सामने एक लोडिंग ऑटों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि लेखराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और उसके शव को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लोडिंग ऑटो जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

लेखराज 21 राजपूत बटालियन में सूबेदार के पद पर पदस्थ थे। अभी वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। रक्षाबंधन पर बहनों से रखी बंधवाने के लिए वह 6 दिन पहले ही एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। उनकी पांच बहने हैं और सभी की शादी हो गई हैं। भाई के राखी पर आने की जानकारी लगते ही सभी बहने खुश हो गईं थी। एक बहन अपने पीहर आ गई थी, वहीं अन्य चार बहनें एक दो दिन में आने वालीं थीं। इसके अलावा लेवराज का एक छोटा भाई भी है जो अभी पढ़ाई कर रहा है।   
विज्ञापन


15 साल पहले लेखराज की शादी फतेहपुर सीकरी के गांव गुर्जर पूरा की रहने वाली पुष्पा से हुई थी। दोनो के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अंकित 12, बेटी अवस्थी 8, पारो 6 और अंशु 3 साल की है। लेखराज की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। उनके जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें