फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने किया सप्त शक्ति कमांड के मुख्यालय का दौरा

Sat, 02 Nov 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,राजस्थान
विज्ञापन
सेना प्रमुख बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज जयपुर स्थित सप्त शक्ति के मुख्यालय का दौरा किया। सेना प्रमुख बिपिन रावत शनिवार को आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मधुलिका रावत के साथ मुख्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सेना प्रमुख ने सैनिकों के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण, परिचालन तत्परता और नागरिक-सैन्य तालमेल के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सैनिकों को बधाई भी दी।
 


आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मधुलिका रावत ने सेना के अधिकारियों की पत्नियों के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय एसोसिएशन द्वारा कौशल विकास से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार सेना प्रमुख ने भारतीय सेना के एकमात्र घोड़ो से लैस घुड़सवारों की रेजिमेंट 61 कैवेलरी का भी दौरा किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें