फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: रूमादेवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, 60 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, ऐसे करें आवेदन

Sat, 22 Apr 2023 09:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी की ओर से बाड़मेर क्षेत्र के जरूरतमंद और ग्रामीण इलाके के हुनरमंद विद्यार्थियों को दी जाने वाली सालाना "रूमादेवी-सुगणी देवी अक्षरा" छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
रूमादेवी-सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक कार्यकर्ता रूमादेवी ने बताया कि जो हुनरमंद प्रतिभाएं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आगे नही बढ़ पाती, उनकी शिक्षा में कोई रुकावट न आए। इसके लिए फाउंडेशन द्वारा "रूमादेवी-सुगणी देवी अक्षरा" छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें चयनित 60 अभ्यर्थियों को कुल 15 लाख रुपये की राशि का सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन


60 फीसदी सीटें गर्ल्स के लिए सुरक्षित
'रूमादेवी-सुगणी देवी अक्षरा' छात्रवृत्ति योजना के समन्वयक हरि गढवाल ने बताया कि जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान के तहत 60% सीटें बालिकाओं के लिए सुरक्षित रखी जाती हैं। साथ ही योजना में आवेदन के लिए प्राप्तांकों के प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं है।

तीन कैटेगरी में दी जाएगी अक्षरा स्कॉलरशिप
इस योजना में अभ्यर्थियों के खेल और कला के क्षेत्र में हुनर को या विपरीत हालात के बावजूद आगे पढ़ाई जारी रखने वाले विद्यार्थियों को 25-25 हजार का सहयोग प्रदान दिया जाएगा। दसवीं के बाद से कॉलेज तक के विद्यार्थी जिनको आर्थिक तंगी के कारण आगे पढ़ाई जारी रखने में परेशानी आ रही हो, खेल के क्षेत्र में पैसो के अभाव में स्पोर्ट्स  सामग्री संबंधी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हों और लोक कला के क्षेत्र में लोक गायन,परम्परागत वाणी गायन, हरजस, हस्तशिल्प से जुड़ी जरूरतमंद प्रतिभाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन होंगे आवेदन
संस्था के ग्रामीण विकास और चेतना संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि संस्थान और फाउंडेशन का पूरा प्रयास रहेगा कि ऐसी प्रतिभाओं को लाभ पहुंचे, जिन्हें वास्तविक रूप से आर्थिक सहयोग की जरूरत हो। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थी इस "रूमा देवी-सुगणी देवी अक्षरा" छात्रवृत्ति में भाग लेने के लिए rumadevifoundation.org पर जाकर गूगल फार्म से अपना आवेदन कर सकेंगे और छात्रवृत्ति से सम्बंधित नियम भी जान सकेंगे। आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें