फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन 3 जून से

Thu, 30 May 2013 11:51 AM IST
जयुपर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में शिक्षक भर्ती का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग के तहत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 34 हजार पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत भर्ती के लिए तीन जून से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि दो जुलाई तय की गई है।

मुख्यमंत्री ने बजट में कुल 40 हजार पदों पर भर्तियों की घोषणा की थी। बचे हुए 6 हजार पद मदरसों के लिए अल्पसंख्यक मामलात विभाग से भरे जाएंगे।

नियुक्ति अगस्त में
तय कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक भर्ती के परिणाम 12 जुलाई को आएंगे। नियुक्त के आदेश पांच अगस्त को जारी होंगे।
अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन भी पूरा करवाना होगा।

अन्य पदों पर 16 जून से भर्ती
बचे हुए 6000 पदों पर भर्ती 16 जून से शुरू होगी। हालांकि इन पदों पर भर्ती भी 34 हजारों पदों की भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ पूरी हो जाएगी।

नोडल-मिडिल स्कूलों में भर्ती
राज्य में ग्राम पंचायतों पर नोडल-मिडिल स्कूलों में इन शिक्षा सहायकों की नियुक्ति होगी। राज्य सरकार की शिक्षा और मिडडे मील की कई योजनाएं इन स्कूलों में संचालित होती हैं। शिक्षा सहायक इनके संचालन और प्रबंधन का कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें