सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : social media
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को जयपुर दौरे पर आए। उन्होंने एसएमएस स्टेडियम में हुए खेलों इंडिया कार्यक्रम में 51 खेल सेंटर देने की घोषणा की। इसके बाद अनुराग ठाकुर बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने युवाओं को भाजपा की रीड बताया।
इसके बाद अनुराग ठाकुर ने प्रेसवार्ता की जिसमें प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महिला अत्याचार और युवाओं का दोषी करार देते हुए प्रदेश की सरकार को नाकाम बताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के समर्पित है। मोदी सरकार ने 9 साल में राजस्थान को 4 लाख रुपये दिए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस राज्य में रोजाना 17 दुष्कर्म होते हों, गैंगरेप कर बच्ची को कोयला भट्टी में डाल दिया जाता हो, बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म होता है उस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि मणिपुर की घटना बड़ी है। यह उनका बयान ही शर्मनाक है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर, सरकार चलाना सीखना है तो अपने पड़ोसी राज्यों से सीखो, जहां अपराध करने से पहले बदमाश 100 बार सोचता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही वो सब किया जाएगा जो जरूरी है। हर तरह से हम अपनी बहन और बेटी को सुरक्षा देंगे। प्रदेश से माफिया और अपराध को खत्म करने के लिए बुलडोजर भी चलेगा।