पुलिस का कहना है कि लाखनी गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने की सूचना मिली थी। रींगस तहसीलदार सुमन चौधरी, नायब तहसीलदार झूंडाराम कुड़ी सहित रींगस डीवाईएसपी विजय सिंह, सीआई हिम्मत सिंह निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे थे।
सीकर के रींगस में असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ कर खंडित कर दिया गया। इसके बाद ग्राम वासियों में आक्रोश देखने को मिला।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि लाखनी गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने की सूचना मिली थी। रींगस तहसीलदार सुमन चौधरी, नायब तहसीलदार झूंडाराम कुड़ी सहित रींगस डीवाईएसपी विजय सिंह, सीआई हिम्मत सिंह निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे थे। कांग्रेस नेता एडवोकेट सुभाष मील, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष श्याम लाल मेघवाल ने जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पहले भी प्रतिमा को किया है खंडित
बता दें, कुछ दिनों पहले भी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की अंगुलियां तोड़कर खंडित कर दिया गया था। कुछ दिनों बाद ही असामाजिक तत्वों द्वारा घटना की पुनरावृत्ति की गई।