फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 19 Dec 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: पुलिस ने आठवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा जिले लालसोट उपखंड में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सुभाष मीणा चांदनहोली गांव का रहने वाला है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों लालसोट उपखंड में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया था।  केस दर्ज कर मंडावरी थाना पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया था कि अज्ञात बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर एक कमरे पर ले गए और फिर 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए थे। 
 
पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद टीम ने पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर सबूत जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस की टीम ने आरोपी सुभाष मीणा को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपी सुभाष को दो दिन की रिमांड पर दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें