फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जोड़े पर पड़ा भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर, टली शादी

Tue, 05 Mar 2019 01:29 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण महेंद्र सिंह को शादी रद्द करनी पड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर बाड़मेर के खेजड़ा के पार के रहने वाले महेंद्र सिंह पर पड़ा है। उन्हें अपनी शादी रद्द करनी पड़ी है। दोनों देशों के बीच पुलवामा हमले के बाद से तनाव जारी है। इस आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। दूल्हे का नाम महेंद्र सिंह है जो अतंरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में रहते हैं।

विज्ञापन



सिंह ने थार एक्सप्रेस की टिकट बुक कर ली थी और उन्हें अमरकोट जिले के सिंध प्रांत के सिनोई गांव की रहने वाली छगन कंवर के साथ शादी के बंधन में बंधना था। रेलवे के अनुसार ट्रेन को इसलिए यहां से जाने की इजाजत नहीं दी गई क्योंकि पाकिस्तान प्रशासन ने दोनों देशों के बीच जारी तनाव के कारण इसे रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


यह ट्रेन पाकिस्तान के लाहौर से भारत के अटारी के बीच सोमवार और गुरुवार को चलती है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा, 'हमें वीजा पाने के लिए बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैंने पाकिस्तान का वीजा पाने के लिए गजेंद्र सिंह से बात की। सिर्फ उनकी वजह से पांच लोगों को वीजा मिल पाया। हमने सभी तैयारियां कर ली थीं और रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र दिए जा चुके थे।'
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया था जब भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को निशाना बनाया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने अपना एफ-16 विमान भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए भेजा था लेकिन दुर्भाग्यवश वह अपनी इस योजना में सफल नहीं हो पाया। वायुसेना ने उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके विमान को मार गिराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें