होली पर्व के चलते आमेर महल में पर्यटकों की आवाजाही पर 17 मार्च और 18 मार्च को रोक लगाई गई है। इस संदर्भ में आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेंद्र ने आदेश जारी किए हैं। 17 मार्च को होली पर्व के चलते रात्रिकालीन पर्यटन और 18 मार्च को धुलंडी के दिन राजकीय अवकाश रहेगा।
पर्यटकों की पसंदीदा जगह है आमेर का किला
जयपुर में आने वाले पर्यटक आमेर किला सबसे पहले देखना चाहते हैं। आमेर का किला जयपुर की विरासत है, जिसमें आज भी कुलदेवी का मंदिर स्थापित है, जहां आज भी निरंतर पूजा होती है। आमेर माता के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती है। आमेर किले के लिए हाथियों की सवारी भी बेहतर आकर्षण है। किले पर जाने के लिए हाथियों का प्रयोग होता है। आमेर किले का शीश महल आकर्षण का केंद्र है।आ प्रसिद्ध फिल्म 'मुगलेआजम' और गीत 'प्यार किया चोरी नहीं की' शूटिंग हुई थी।
आमेर किसी जमाने में राजधानी थी। राजपूत राजाओं की आमेर के दरबार और विरासत आज भी ज्यों को त्यों है। आमेर में होने वाले लाइट शो प्रसिद्द हैं। इस होली पर पर्यटक ये सब नहीं देख पाएंगे। इस आदेश के बाद पर्यटक में मायूसी छा गई है।