फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: होली पर दो दिन बंद रहेगा आमेर महल, प्रसिद्ध लेजर शो नहीं देख पाएंगे पर्यटक

Tue, 15 Mar 2022 04:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

17 मार्च को होली और 18 मार्च को धुलंडी के दिन जयपुर के आमेर महल में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
आमेर महल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व के चलते आमेर महल में पर्यटकों की आवाजाही पर 17 मार्च और 18 मार्च को रोक लगाई गई है। इस संदर्भ में आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेंद्र ने आदेश जारी किए हैं। 17 मार्च को होली पर्व के चलते रात्रिकालीन पर्यटन और 18 मार्च को धुलंडी के दिन राजकीय अवकाश रहेगा।  

विज्ञापन

पर्यटकों की पसंदीदा जगह है आमेर का किला  

जयपुर में आने वाले पर्यटक आमेर किला सबसे पहले देखना चाहते हैं। आमेर का किला जयपुर की विरासत है, जिसमें आज भी कुलदेवी का मंदिर स्थापित है, जहां आज भी निरंतर पूजा होती है। आमेर माता के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती है। आमेर किले के लिए हाथियों की सवारी भी बेहतर आकर्षण है। किले पर जाने के लिए हाथियों का प्रयोग होता है। आमेर किले का शीश महल आकर्षण का केंद्र है।आ प्रसिद्ध फिल्म 'मुगलेआजम' और गीत 'प्यार किया चोरी नहीं की' शूटिंग हुई थी। 


आमेर किसी जमाने में राजधानी थी। राजपूत राजाओं की आमेर के दरबार और विरासत आज भी ज्यों को त्यों है। आमेर में होने वाले लाइट शो प्रसिद्द हैं। इस होली पर पर्यटक ये सब नहीं देख पाएंगे। इस आदेश के बाद पर्यटक में मायूसी छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें