फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती आज:  जयपुर में CM गहलोत और राज्यपाल मिश्र ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Apr 2023 04:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। राजस्थान में राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी गई। जेएलएन मार्ग पर ही स्थित जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन आर्ट गैलरी में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर "भीमराव से बाबासाहेब- एक संघर्ष भरी दास्तां" संस्करण- 2 पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। एग्जीबिशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।

विज्ञापन


बाबा साहब के जीवन की दास्तां को पेंटिंग्स में उकेरा
पेंटिंग्स में बाबा साहब के जीवन की दास्तां को बताया जाएगा। एग्जीबिशन की थीम "भीमराव से बाबासाहेब- एक संघर्ष भरी दास्तां" एग्जीबिशन की शुरुआत पर आधारित रखी गई। सीएम गहलोत ने आर्ट गैलरी में पेंटिंग्स प्रदर्शनी को बारीकी से निहारा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में डॉ अम्बेडकर को श्रद्धा नमन किया
राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा नमन किया। राज्यपाल मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माण और देश के लिए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया और सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने भी बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां शुक्रवार को जयपुर, अलवर और आमेर के दौरे पर हैं। पूनियां ने सुबह 9:30 बजे जयपुर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुबह 11:30 बजे अलवर में सांसद बाबा बालकनाथ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्री मस्तनाथ जन सेवनम् भवन शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। जबकि शाम 6 बजे उनका आमेर विधानसभा क्षेत्र के महेशवास कलां में बाबा साहेब जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें