फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: सत्ता का संग्राम में खुलकर बोले अलवर के युवा, कहा- नफरत की राजनीति नहीं हो, हम सब मिलकर रहें

Wed, 27 Mar 2024 01:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ राजस्थान के अलवर में है। बुधवार को सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हो गई। अब दोपहर में युवाओं के बीच जाकर चर्चा की गई। जिसमें युवाओं ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 27 मार्च को राजस्थान के अलवर में पहुंच चुका है। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इस दौरान युवाओं से चर्चा की गई।

विज्ञापन


इस दौरान एक युवक ने बताया कि हमें योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यहां काम किया है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है, इसे खत्म करना चाहिए, वहीं हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सब यहां प्यार मोहब्बत से रहे, उन्होंने कहा कि कोई भी जीते चाहे वो कांग्रेस हो या भाजपा लेकिन आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए।



भ्रष्टाचार पर लगाम लगे
वहीं दूसरे युवा ने कहा कि जितने भी वादें किये गए हैं वो तो कोई भी पार्टी पूरा नहीं करती, हालांकि पिछले सरकार (कांग्रेस) के मुकाबले ये सरकार (भाजपा) अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भ्रष्टाचार की सरकार थी और जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगा तब तक प्रदेश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें