फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: रामगढ़ में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया जनसेवा केंद्र का उद्घाटन, विकास कार्यों पर दिया जोर

Sun, 15 Dec 2024 10:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले के रामगढ़ में नवनिर्वाचित विधायक सुखवंत सिंह के साथ जनसेवा केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
रामगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव आज अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और नवनिर्वाचित विधायक सुखवंत सिंह के साथ जनसेवा केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को एक वर्ष पूरा हो गया है। इसे एक वर्ष में राजस्थान में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। राजस्थान में परिवर्तन नजर आ रहा है और यह परिवर्तन रामगढ़ में भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


भूपेंद्र यादव ने कहा कि उपचुनाव में विजयी होने के बाद उन्होंने सुखवंत सिंह से कहा कि विधायक और सांसदों को लगातार अपने क्षेत्र में लोगों के बीच में रहना चाहिए। लोग कहां मिले उनके लिए एक निश्चित जगह होनी चाहिए। मुझे खुशी है कि मेरे साथी के रूप में उन्होंने रामगढ़ में आप लोगों की समस्याओं के लिए, समाधान के लिए, विकास के लिए जनसेवा केंद्र खोला है। रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एक टीम के रूप में विकास के लिए कार्य करेगा।

विज्ञापन


भूपेंद्र यादव ने कहा कि कहा कि संसद में संविधान के 75 साल पूरा होने पर चर्चा चल रही है। लोकसभा की इस चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 कर्तव्यों का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे और हिस्सा लें उसके बाद भूपेंद्र यादव ने रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। रामगढ़ पहुंचने से पूर्व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का शीतल जलेबी चौक पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माला साफा व पार्टी का दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, इंदर सिंह यादव, मालाखेड़ा प्रधान वीर बत्ती जाटव, उमरैण प्रधान दौलत राम जाटव, सुदेश खांब्रा, निर्मल सिंह सूरा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें