फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जनरल हॉस्पिटल से 25 पंखे और अन्य सामान ले गए चोर, किसी को नहीं लगी भनक, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 15 Dec 2024 05:44 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के सामान्य चिकित्सालय के निर्माणाधीन महिला सर्जिकल वार्ड से अज्ञात चोरों ने 25 पंखे और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की यह वारदात बीती रात हुई, और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वार्ड इंचार्ज सरवन गुप्ता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
अलवर जनरल अस्पताल में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में चोरों के हौंसले इस कदर बुलन्द हो चुके हैं कि अब उन्होंने शहर के सामान्य चिकित्सालय को भी नहीं छोड़ा। जनरल हॉस्पिटल में निर्माणाधीन महिला सर्जिकल वार्ड से चोर बीती रात करीब 25 पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात ये है कि इस चोरी का किसी को पता तक नहीं चला। आखिर इतना सामान चोर ले कैसे गए और उन पर किसी की नजर भी नहीं पड़ी। इस हैरत अंगेज चोरी की पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


वार्ड इंचार्ज सरवन गुप्ता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। महिला वार्ड बॉय रेखा का कहना है कि दो शिफ्टों में ड्यूटी रहती है, जो रात के 8:00 बजे तक रहती है। यहां पर काम चल रहा है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक पंखे वार्ड में रखे हुए थे, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी कर कर ले गए। इसके साथ ही अलमारी का भी लॉक भी तोड़ा गया, जिसमें से कुछ सामान भी चोरी हुआ है।

हालांकि चिकित्सा प्रशासन सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगा हुआ है। गौरतलब है कि यहां गेट खुला हुआ होने की वजह से चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। वहीं अलमारी जिस कमरे में रखी हुई थी उसका भी ताला टूटा हुआ मिला है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। सबसे बड़ी बात ये रही कि इतने पंखे चोर आसानी से ले गये और सामान्य चिकित्सालय में अंदर ओर बाहर किसी की नजर भी नहीं पड़ी, जबकि बाहर जाने के लिए लंबा रास्ता भी पार करना पड़ता है। सबसे बड़ी बात ये भी है कि इतने सारे पंखे चोर किस साधन में ले गए और उस साधन पर भी किसी नजर नहीं पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें