फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: दो नाबालिग बहनों से दो फार्मकर्मियों ने किया गैंगरेप, लड़की के गर्भवती होने पर सामने आया सच, मामला दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 12:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में फार्म के दो कर्मियों ने बकरियां चराने वाली दो नाबालिग बहनों से डेढ़ साल तक गैंगरेप किया। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। एक लड़की के गर्भवती होने पर मामले का पता चला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर काम करने वाले दो लोगों ने दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप किया। इसमें एक लड़की गर्भवती हो गई। इस लड़की के साथ करीब एक डेढ़ साल से दुष्कर्म किया जाता रहा और घर वालों को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में अलवर की एनईबी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अस्पताल में दोनों पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया है। दोनों आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनईबी पुलिस थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर कई परिवार काम करते हैं, जिसमें एक परिवार भी यहां अपनी दो नाबालिग लड़कियों के साथ काम करता है। पिता दूध सहित पशुओं के चारे वगैरह का काम करते हैं, जबकि दोनों बच्चियां बकरी चराने का काम करती हैं। एक पीड़िता 15 साल की है और एक 11 साल की है।

यह परिवार काफी लंबे समय से यहां रह रहा है। पीड़ित लड़की ने बताया कि इसी फार्म हाउस पर सप्पी निवासी करेड़ा और सुभान मेव निवासी केमाला भी रहते हैं। सप्पी फॉर्म हाउस पर खेत जुताई का काम करता था। सुभान फार्म हाउस पर नहीं रहता था और पास ही खुद की बकरी चराने का काम करता था, लेकिन यह दोनों आपस में मिलते थे। इसी फार्म हाउस पर बच्चियों के पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर 15 साल की लड़की से करीब डेढ़ साल से दुष्कर्म किया जाता रहा और वह गर्भवती हो गईं, तो उसके बाद उसकी 11 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़कियां इसका विरोध करतीं, तो आरोपी कहते घर पर बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे। इस वजह से दोनों लड़कियों ने अपने पिता को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


पीड़ित के उसके पिता ने बताया कि जब वह दो दिन पहले दूध देकर घर आया, तो उसकी बड़ी बेटी खाट पर लेटी हुई थी और उसका पेट फूला हुआ दिखा, तो बेटी से इस संबंध में पूछा। उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन उसके पिता को कुछ शक हुआ, तो वह उसे पास के गांव की नर्स के पास ले गए। जहां इस बात का पता चला कि वह 7.5 माह की गर्भवती है। उसके बाद तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और उस लड़की ने सारा घटनाक्रम बता दिया। पीड़िता और उसके पिता की ओर से फिर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित पिता ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो  उन्होंने 2 लाख रुपए का लालच देकर राजीनामा करने की दबाव डाला, लेकिन उन्होंने राजीनामा नहीं किया। इधर पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल से सप्पी और सुभान करीब एक डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं और घर पर बताने पर मारने की धमकी देते हैं। 

थाना प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अमित जैन ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया है कि दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया है और मेडिकल करा लिया गया है। बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें