फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: 24 घंटे पर पुलिस पर दूसरा हमला, एसएचओ और एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Wed, 30 Jun 2021 08:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले के किशनगढ़ बास के बख्तला गांव में पुलिस टीम हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई थी। उस दौरान रिटायर्ड एएसआई और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे। दरअसल, अलवर जिले में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें एसएचओ और एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस टीम पर यह दूसरा हमला है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले के किशनगढ़ बास के बख्तला गांव में पुलिस टीम हत्या के आरोपियों को पकड़ने गई थी। उस दौरान रिटायर्ड एएसआई और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस घटना में तिजारा कोतवाल जितेंद्र नरवरिया और एएसआई राजाराम सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी राममूर्ति जोशी सहित आसपास के थानों की टीमें गांव पहुंच गईं। उन्होंने घेराबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

तीन महीने पहले हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, दाईका गांव में करीब तीन महीने पहले एक महिला की हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी पप्पू खान और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है, जिनके बख्तला गांव में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई रहमुद्दीन के घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। रहमुद्दीन को पप्पू खान का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इसके बाद तिजारा थाना इंचार्ज जितेंद्र नावरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने दबिश दी तो उन पर लाठियों से हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले यानी सोमवार (28 जून) को भी पुलिस टीम पर हमला हुआ था। उस दौरान मालाखेड़ा में बदमाशों ने क्यूआरटी के जवान के पैर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें