फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भीषण गर्मी से पानी के लिए मचा हाहाकार, महिलाओं ने एडीएम से की मुलाकात

Thu, 09 May 2024 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: भीषण गर्मी में पानी की समस्या विकराल रूप लेती नजर आ रही है। इसी कड़ी में रति का कुआं और आटा वाली गली की महिलाएं एडीएम बीना महावर से मिली। जिसके बाद उन्हें बढ़ते पानी की समस्याओं से अवगत करवाया गया। 
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी से पानी के लिए मचा हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर में आए दिन पानी की समस्या को लेकर कहीं ना कहीं प्रदर्शन होना आम बात हो गई। भीषण गर्मी में पानी की समस्या विकराल रूप लेती नजर आ रही है। इसी कड़ी में रति का कुआं और आटा वाली गली की महिलाएं एडीएम बीना महावर से मिली। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में पहले तीन दिन में पानी आता था, वह भी अब बंद हो गया।

विज्ञापन


समस्या इतनी बढ़ गई की बेटियों को छुट्टियों में घर तक नहीं बुला पा रहे और पूजा पाठ करने तक में दिक्कत आ रही है। अधिकांश समय तो पानी का इंतजाम करने में ही निकल जाता है। महिला पुष्पा शर्मा ने बताया बेटा आंध्र प्रदेश गया है। घर में पानी लाने वाला कोई नहीं सुबह पानी लाने के लिए बाहर निकली तो बाल्टी के साथ रास्ते में गिर गई, जिससे उन्हें चोटें आई।

वहीं महिला रजनी ने बताया कि लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे है, जिसके कारण पानी की समस्या आ रही है। क्षेत्र में खारा पानी आता है, अगर मीठा पानी नहीं तो खारा पानी ही पहुंचवा दें, कम से कम कपड़े तो धो लेंगे। इस पर एडीएम शहर बीना महावर ने जलदाय विभाग के एसई से बात कर समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि जलदाय विभाग की ओर से पानी की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें प्रतिदिन 8 से 10 शिकायत आ रही है. लेकिन कितनी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका कोई हिसाब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें