फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Murder News: देवर-भाभी के प्रेम संबंध की पति को लग गई भनक, दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

Sun, 09 Mar 2025 10:07 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले के बड़ोदमेंव थाना क्षेत्र के गांडूरा गांव में युवक सुगन सिंह की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पहले यह मामला संदिग्ध मौत माना जा रहा था, लेकिन मृतक की मां रामवती के बयान के बाद हत्या का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
खेत में हथियार की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बड़ोदमेंव थानान्तर्गत गांव गांडूरा में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव में एक युवक की मौत को पहले तो संदिग्ध माना गया, लेकिन जब मृतकी की मां ने सच्चाई बताई तो मामला हत्या का निकला। मृतक की मां ने अपनी बहू पर ही हत्या का आरोप लगाया और मामले की पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक की मां रामवती के बताया कि मृतक सुगन सिंह ने पत्नी पूजा के साथ 2021 में कोर्ट में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पूजा अपने देवर पुष्पेंद्र के नजदीक आ गयी और दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध बन गए। इस बात का जब सुगन को पता चला तो उसने इसका विरोध करना शुरू किया और दोनों के बीच इन सम्बन्धों को लेकर अनबन भी रहने लगी। सुगन ने इसका कड़ा विरोध किया और अपनी पत्नी पूजा से अपने भाई पुष्पेन्द्र से दूर रहने के लिए कहा।

सुगन पत्नी पर शक करता था और इसी विरोध के चलते उसकी पत्नी पूजा ने देवर पुष्पेंद्र के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना तैयार कर ली। मौका देख कर पूजा और पुष्पेंद्र ने पूरी प्लानिग तैयार की और मौका देख कर सुगन की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को इस घटना का पता चलते ही उसने पूजा और पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज करा दिया है। इन दोनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल दोनों को हिरासत में ले लिया है और हत्या कैसे और किस हथियार से की इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें