फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मातृवन क्षेत्र, 11 पौधों का किया रोपण; सांसद भूपेंद्र यादव भी रहे साथ

Sun, 15 Sep 2024 11:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: संघ प्रमुख मोहनराव भागवत आज सुबह भूरासिद्ध स्थित मातृ स्मृति वन में पहुंचे और  पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में जिस समय पौधा रोपण हुआ, उस समय केंद्रीय मंत्री वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव व राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सहित चुनिंदा लोगों को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन
पौधारोपण करते मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त को मातृ वन का लोकापर्ण किया गया था। इसमें करीब 10000 पौधों का रोपण किया गया था। आज उसी जगह आरएसएस के संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने पहुंचकर पौधरोपण का कार्य किया और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में आज 11 पौधे लगाए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अलवर की जनता की विशेष भागीदारी के साथ जिसमें बुजुर्ग, बच्चे, महिलाओं सहित सभी ने योगदान दिया। इसकी वजह से हम अब भुरासिद्ध स्थित मातृ वन को सघन करने की तैयारी में जुटे हैं। आज इस मातृ स्मृति वन में आरएसएस सर संघ संचालक मोहन भागवत जी ने पहुंचकर 11 पौधों का रोपण का काम किया।

वहीं मंत्री ने बताया कि इसी भागीदारी के साथ हम शहर को अच्छा हरा भरा कर सकते हैं। अलवर कटी घाटी पर भी पौधे लगाने का काम हम लोगों ने किया है और अब अक्टूबर में एक पेड़ मां के नाम के तहत 2 नगर वन भिवाड़ी में बाबा मोहन राम के मंदिर के पास पहाड़ी में तैयार किये जाएंगे और वहां पर भी जिले भर के लोगों की सहयोग से इन 2 नगर वन में पौधारोपण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य के वन एंव पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अभी तक हमने प्रकृति से लिया है, लेकिन प्रकृति को वापस देने का समय अब आया है और हम यह कोशिश करेंगे कि ये पौधे वृक्ष के रूप में शहर के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अलवर और वन विभाग के लिए सौभाग्य की बात है कि आरएसएस के प्रमुख यहां आए और उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इस मातृ वन में ग्यारह पौधे लगाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें