फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में एसबीआई बैंक से 99 लाख रुपये के गबन में पति-पत्नी गिरफ्तार, 20 खातों में पैसे किए ट्रांसफर

Sat, 14 Sep 2024 08:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

बैंक में काम करने वाली आरोपी महिला ने फर्जी ब्राउज़र बनाकर 20 खातों में अनाधिकृत रूप से पैसे ट्रांसफर किए। 99 लाख रुपये से अधिक की इस धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला निक्की सैठी और उसके पति योगेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक शाखा महल चौक से 99 लाख से अधिक रुपये का गबन करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर गबन का ये सारा खेल एक महिला ने रचा और इसका पति भी इस गबन के इस खेल में शामिल बताया गया। दोनों आरोपी पति पत्नी हैं और पत्नी बैंक में ही काम करती है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाने के थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया 6 सितम्बर 2022 को बैंक मैनेजर अंशुमन ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया। बैंक में पद स्थापित निक्की सैठी जो बैंक के पार्किंग खाते की इंचार्ज का कार्य भार संभालती थी। उसने 99 लाख 44 हजार रुपये का फर्जी ब्राउज़र बनाकर अपने परिवार वालों और जानकारों के खातों में अनाधिकृत तरीकों से पैसे ट्रांसफर कर दिए और बैंक की रकम का गबन कर दिया। इस मामले में महिला के पति योगेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्कीम नंबर 10 बी हाउसिंग बोर्ड दीवान जी के बाग़ के रहने वाले हैं। दोनों पति-पत्नी ने 20 खातों में पेमेंट ट्रांसफर किया है। पुलिस ने  बताया कि इन दोनों आरोपियों को सूर्य नगर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें