Alwar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस पर विजयदशमी के दिन मंगलवार सुबह अलवर शहर में पथ संचलन निकाला। इस मौके पर बैंड की धुन पर एक लय में स्वयंसेवक निकले तो सबकी नजरें उन पर गड़ी रही। हर कोई पथ संचलन को देखने के लिए रुक गया।
अलवर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 98वें स्थापना दिवस के मौके पर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के निकलने से पहले शहर के ही कंपनी बाग में शस्त्र पूजन किया गया। इसके साथ ही साल भर में किए गए कार्यों को बताया गया। वहीं बौद्धिक सत्र में विचार मंथन भी हुआ।
विज्ञापन
शहर के कई रास्तों से होकर गुजरा पथ संचलन
विहिप के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 98वें स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने अलवर शहर में कंपनी बाग से होपसर्कस, घंटाघर, कटला से नंगली सर्किल होते हुए कंपनी बाग तक पथ संचलन निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक भाग लेने पहुंचे। मोदी ने बताया कि हर साल दशहरा के दिन आरएसएस की ओर से पथ संचलन के अलावा सशस्त्र पूजन किया जाता है। जिसमें स्वयंसवेक भी भाग लेते हैं। जिले भर में भी अनेक जगहों पर आरएसएस ने पथ संचलन व शस्त्र पूजन किया गया।