फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : तेज रफ्तार ट्राले ने राहगीर को टक्कर मारी, हादसे में हुई मौत, ट्राला छोड़कर फरार हुआ चालक

Wed, 31 Jul 2024 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में धवला टोल टैक्स के समीप हुए एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में धवला टोल टैक्स के पास सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्राले के टक्कर मारने के कारण हुआ। घटना के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्राला जब्त कर थाने भिजवाया है। 

विज्ञापन


स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने बताया कि धवाला टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार ट्राले ने जगत कॉलोनी निवासी प्रकाशचंद को कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। प्रकाश मजदूरी के लिए अपने घर से ही निकला था कि रोड क्रॉस करते समय हादसा हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को जब्त कर थाने भिजवाया। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें