मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्राची सोनी हम सब के लिए प्रेरणा है। इस बात की के यदि ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं होता। प्राची ने वो कारनामा कर दिखाया जो राजस्थान मे आज तक पहले कभी नहीं हुआ और मेरे लिए तो ये सुखद संयोग है कि यह उपलब्धि तब हुई जब मै राजस्थान का शिक्षा मंत्री हूं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार लगातार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। जिस के परिणाम भी सुखद आने लगे हैं। मंत्री ने प्राची की उपलब्धि के लिए उसके शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि आप का योगदान भी महत्वपूर्ण है।
मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि यहां के बिबिरानी सरकारी विद्यालय मे खेलकूद की सुविधाओं का विकास किया जायेगा, अध्यापकों की कमी को भी पूरा किया जायेगा। साथ ही विद्यालय के बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा। दिलावर ने विद्यालय के खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रमुख बलबीर छीलर को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता तथा जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर उपस्थित थे। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत या उस से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी मंत्री द्वारा किया गया।