फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: गहलोत-पायलट पर बरसे मंत्री भूपेंद्र यादव, बोले- अलवर-भरतपुर से ही बनेगी राजस्थान में भाजपा की सरकार

Mon, 13 Mar 2023 04:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

केंद्रीय श्रम रोजगार, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर के इसरोदा गांव में आयोजित एक मूर्ति अनावरण समारोह में केंद्रीय श्रम रोजगार, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर जमकर हमला बोला है। यादव ने कहा कि गहलोत पेपर लीक करवाते हैं और पायलट सिर्फ विरोध करते हैं। पायलट के किसी भी विरोध का असर गहलोत सरकार पर नहीं होता। गहलोत और पायलट दोनों ही कांग्रेस में बने हुए हैं। 

विज्ञापन




आज राजस्थान में बढ़ते अपराध की चर्चा पूरे देश में हो रही है, लेकिन गहलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। गहलोत के साढ़े चार साल के कार्यकाल में राजस्थान बहुत पीछे चला गया है। राजस्थान के तेजी से विकास के लिए अब डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। यादव ने इस बात पर अफसोस जताया कि गत बार अलवर-भरतपुर में भाजपा की स्थिति कमजोर रही, इसलिए कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर मिल गया, लेकिन अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार अलवर-भरतपुर के लोग ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की पहल करेंगे। बदलाव की हवा में आज अलवर में महसूस कर रहा हूं। 

यादव ने कहा कि आपातकाल में जिन संदिग्ध परिस्थितियों में अलवर राजघराने के प्रताप जी की मृत्यु हुई, उससे भंवर जितेंद्र सिंह भूल सकते हैं, लेकिन अलवर की जनता नहीं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लंदन में भारत के लोकतंत्र को खतरे में बताते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि 1975 में उनकी दादीजी ने ही देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा में इसी अलवर में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं और वहीं लंदन में घृणा फैलाने वाले बयान देते हैं। पूरा देश जानता है कि 2019 में कांग्रेस का घोषणा पत्र टुकड़े टुकड़े गैंग ने तैयार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें