फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: धर्म छिपाकर देह शोषण करने वाला जुनैद खान गिरफ्तार, रोहित बनकर हिंदू लड़की से की थी शादी, रुपये भी ऐंठे

Sun, 16 Jul 2023 07:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

लव जिहाद कर युवती से दुष्कर्म और देह शोषण कर फरार आरोपी जुनैद ख़ान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर खुद को हिन्दू रोहित प्रधान बताकर युवती को झांसे में लेकर की थी शादी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर की महिला थाना पुलिस ने लव जिहाद कर दुष्कर्म करने के आरोपी जुनैद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया, जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


अलवर में डीएसपी महिला अत्याचार मामले सुरेश कुड़ी ने बताया कि मुलजिम ने पीड़िता को अपना नाम रोहित प्रधान और जाति हिन्दू बताते हुए अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया और विवाह करने की मंशा जाहिर करते हुए रुपयों की डिमांड कर करीब आठ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने बताया कि युवक जुनैद खान ने शादी झांसा देकर मेरे साथ लगातार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम ने मुखबिर की सूचना पर 16 जुलाई 2023 को घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी जुनैद पुत्र जुम्मा खान निवासी ककराली को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि जुनैद खान भागने की फिराक में था। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। इसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। 

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लड़के ने करीब डेढ़ साल पहले मुझे सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। तीन महीने पहले ही मुझसे शादी की और पति पत्नी जैसे रिश्ते बनाए। अलवर के होटलों में भी हम कई बार रुके। कुछ दिन पहले ही हम दोनों में झगड़ा हुआ था। मैं करीब 3-4  दिन अलवर में रहकर गई थी। लगातार उसे फोन पर संपर्क में थी। उसको मैंने काफी तलाश किया। जब वह मुझे नहीं मिला तो मैं उसके गांव पहुंची और गांव में पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है और वो मुस्लिम है। तब मैंने वहां हंगामा किया, तो ककराली के सरपंच ने भी मुझे धमकी दी कि इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई, तो अंजाम बुरा होगा और लड़के ने भी मुझे धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अब तक इस लड़के पर करीब 8 लाख रुपये खर्च कर चुकी हूं
पीड़िता ने बताया कि मैं अब तक इस लड़के पर करीब आठ लाख रुपये खर्च कर चुकी हूं और जोधपुर में मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनिंग का काम करती हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें