फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कार और बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, शादी के कपड़े खरीदकर घर लौट रहे थे

Fri, 02 Dec 2022 08:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के बानसूर में एक तेज रफ्तार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के कारण एक ही गांव के चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बानसूर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के बानसूर में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की भीषण टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक एक ही गांव के थे।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बानसूर की कोटपुतली रोड पर नई सड़क के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। युवक शादी के कपड़े खरीदने बानसूर आए थे। वे कपड़े खरीद कर रात को वापस अपने घर कानपुरा जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में चारों युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हादसे में नवीन पुत्र धर्मपाल (17) , राहुल पुत्र ओमपाल (18), ललित पुत्र विजय सिंह (19), प्रदीप पुत्र विज्यसिंह (19) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शव को बानसूर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें