फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: 'धोरों की धरती' में ठंड लगने से 'धरतीपुत्र' की मौत, खेत में पानी लगाने गया था

Wed, 20 Nov 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर में एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में पानी लगाने गया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ी में खेत में पानी देते समय तेज ठंड के कारण एक किसान की मंगलवार तड़के पांच बजे मौत हो गई। किसान का पोस्टमॉर्टम अलवर के जिला अस्पताल में किया गया।

विज्ञापन


रामगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने बताया, मृतक के पिता दत्तार सिंह ने इस आशय की रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा शेर सिंह उम्र 38 साल जो किसी दूसरे किसान के खेत पर पानी लगाने गया था, जो ठंड के कारण ठिठुर गया। किसान सुबह पांच बजे अचेत अवस्था में मिला, जिसको घर पर ही गर्म सेक भी किया। उसके बाद उसे फिर एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए और वहां से उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मृतक शेर सिंह ट्रक ड्राइवर था, जो गांव आता था तब खेतों में किसानी का काम भी करता था। मृतक के एक लड़का एक लड़की है। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। फिलहाल, रामगढ़ थाना पुलिस मृतक का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। इन दिनों अलवर में ठंड इतनी ज्यादा है कि घर से निकलना तक दूभर हो रहा है। ऐसे में यह किसान खेत में काम कर रहा था। जहां यह ठंड की चपेट में आ गया और ठंड के चलते यह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा और अचेत हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामला मर्ग में दर्ज किया गया है और कार्रवाई भी मर्ग में ही की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए भी पुलिस द्वारा जो तहरीर दी गई है, उसमें मर्ग ही दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें