फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने बरपाया कहर: अलवर में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, बाइक सवार की मौत; दो अन्य घायल

Fri, 27 Mar 2026 09:44 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर के बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना में अन्य दो राहगीर घायल हो गए। आरोपी चालक फरार है, पुलिस ने नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र स्थित बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने गंभीर हादसा कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

 
भीषण टक्कर से मौके पर हुई मौत
टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार युवक करीब 150 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक भी काफी दूरी तक घिसटती हुई चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना ने आसपास मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।
 
दो राहगीर भी चपेट में आए
हादसे के समय सड़क पार कर रहे दो अन्य युवक भी कार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें- सरकारी कार्यालयों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: जैसलमेर, अलवर और दौसा में मचा हड़कंप; जांच में क्या मिला?
 
चालक फरार, पुलिस की तलाश जारी
घटना के बाद कार चालक को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बगड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
नाकाबंदी कर जांच तेज
पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवाई है। साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें