फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाजी में लिप्त 47 लोग गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 12:31 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जगहों पर छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 89,585 रुपये बरामद किए गए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें देरी के कारण तीन जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
अलवर पुलिस की कार्रवाई से सट्टेबाजों में मचा भगदड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने बीती रात सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी शरण कांबले के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों से करीब 89,585 रुपये बरामद किए गए, जिनका उपयोग वे सट्टेबाजी और खाईवाली में कर रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन देरी से पेश करने के कारण कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए कोतवाली थाना के तीन जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया और उन्हें अगली बार हाजिर होने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  त्योहारी सीजन में MP-महाराष्ट्र से चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोटा रेल मंडल के यात्रियों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन


आरोपियों के परिजनों ने कोर्ट परिसर के बाहर विरोध जताया और दावा किया कि कुछ लोगों को बिना किसी अपराध के फंसाया गया। बताया गया कि इनमें कुछ लोग ड्यूटी से लौट रहे थे, कुछ नवरात्र का सामान खरीद रहे थे और कुछ अपने घर के सामान लेने जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जिन्हें 3 अक्टूबर को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई शहर में सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। चार जगहों पर एक साथ छापे मारे जाने और सैतालिस लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहर में सट्टे के कारोबार में हड़कंप मच गया। कई लोग भागने में सफल नहीं हो सके और पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें