फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मिठाई की दुकान में रंगदारी व दहशत फैलाने का मामला, बदमाशों का पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

Thu, 07 Nov 2024 10:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर के सूर्य नगर स्थित भैरू बख्श मिष्ठान भंडार के शोरूम में रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के लिए नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ फायरिंग की और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के सूर्य नगर स्थित भैरू बख्श स्वीट्स के आउटलेट के संचालक मुकेश विजय ने बताया कि सुबह के समय एमआईए क्षेत्र के कुछ बदमाश मिठाई लेने के लिए आए थे। उन्होंने मिठाई देने से मना कर दिया। इस पर शाम के समय नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर आए व उन्होंने उनके आउटलेट पर आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने उनको धमकी दी। घटना के बाद संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

शोरूम का सीसीटीवी कैमरा खराब था। ऐसे में पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लगी सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों को पहचानने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने महेंद्र उर्फ मछेन्द्र उम्र 38 साल, दिनेश कुमार पुत्र जय सिंह उम्र 20 साल, देवीराम उर्फ कटप्पा पुत्र बाबरी गुर्जर उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसमें मछेन्द्र हिस्ट्रीशीटर है और एनईबी क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि दिनेश झुंझुनू का रहने वाला है और देवीराम एमआईए क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने इन बदमाशों का जुलूस निकाला और पैदल इनको लेकर घटनास्थल पर पहुंची। वहां घटनास्थल का मौका मुआयना किया और उसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश करने ले गयी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें