फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: गर्म पानी से हाथ-मुंह धोने जा रहा था बच्चा, दोस्त ने अनजाने में पानी फेंका, बुरी तरह झुलसा निचला हिस्सा

Wed, 06 Nov 2024 03:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी बच्चे ने खेल-खेल में 12 वर्षीय बच्चे के ऊपर खौलता हुआ पानी गिरा दिया, जिससे बच्चे का आधा पेट, गुप्तांग और दोनों जांघें गंभीर रूप से झुलस गईं। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र भेसलावत में एक बच्चे ने खेल-खेल में अपने दोस्त के ऊपर गर्म पानी गिरा दिया, जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे के पिता बलवीर पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर में उसका छोटा बेटा सचिन पांचाल देर शाम अपने घर पर गर्म पानी से हाथ-मुंह धोने की तैयारी कर रहा था, तभी पड़ोसी बच्चा अंकित प्रजापत आया। उसे पता नहीं था कि बाल्टी में गर्म पानी है और उसने मग्गे में पानी भरकर सचिन पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने बताया कि सचिन को तुरंत गोविंदगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि बच्चा ऊपर से झुलस जाता तो मामला बिगड़ सकता था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें