फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सूने मकान से दो लाख की नकदी समेत घरेलू सामान ले उड़े चोर, कान्हाजी के दर्शन करने गया था परिवार

Wed, 24 Jul 2024 12:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में आज फिर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई इस चोरी में चोरों ने दो लाख नकदी समेत घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में एनईबी थाना अंतर्गत 200 फुट, जवाहर नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बना लिया और  2 लाख की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


टाइल्स एंड मार्बल व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनका पूरा परिवार 19 जुलाई को अपने गांव डीग गया था और वहीं से दर्शन करने के लिए बरसाने चला गया तभी पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 2 लाख की नकदी और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल शुरू कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें