फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धमकी देकर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला

Mon, 11 Nov 2024 05:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पांच साल पहले ससुराल से निकाली गई विवाहिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो वायरल करने की धमकी देने और अपने साथियों के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में पांच साल पहले ससुराल से निकाली गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। थाने के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी विवाहिता को 5 साल पहले ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अलवर आकर घरों में झाड़ू- पोंछा करके अपना जीवन।यापन कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात बिहार में जमालपुर, दरभंगा निवासी 32 वर्षीय इम्तियाज के साथ हो गई। इम्तियाज ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाते हुए एनईबी थाना क्षेत्र में भांड बस्ती के समीप किराए के मकान में रख लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया। 

विज्ञापन


वीडियो के बारे में जानकारी मिलने के बाद जब महिला ने उससे इस बारे में बात की तो इम्तियाज ने कहा कि या तो उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाओ नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने पीहर वालों को इसकी सूचना दी, जिस पर उन्होंने आते ही एनईबी थाने में मामला दर्ज कराया।

थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इम्तियाज 2009 से अलवर में इवेंट मैनेजर का काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी इम्तियाज ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए उसे दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरन दबाव डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी इम्तियाज को तुरंत गिरफ्तार कर आज ही अदालत में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें