जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के गोदरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मृतक के दादा रज्जाक ने बताया कि कल देर शाम युवक साहिल खाना खाकर सोया था। सुबह जब परिजन शौच के लिए जंगल की तरफ गए तो साहिल खेतों में अचेत पड़ा मिला। परिजनों ने उसे किशनगढ़बास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति होने के कारण उसे अलवर रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साहिल ने अनजाने में नींद की गोलियों की जगह किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे किशनगढ़बास से अलवर के जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया था लेकिन यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।