फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बोरिंग को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे का सिर फोड़ा, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

Mon, 06 May 2024 12:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पानी की बोरिंग को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे और दो अन्य पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट आने के कारण फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में दो पक्षों के बीच पानी की बोरिंग को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घायल मुबाइक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी उसके चाचा के साथ साझे में पानी की बोरिंग है लेकिन आए दिन इसे लेकर झगड़ा होता रहता है। इसी के चलते कल दिन में बोरिंग पर पानी भरने पहुंचे मुबाइक के साथ चाचा के परिवार का विवाद हो गया, जिसमें उन्होंने मुबाइक और दो अन्य लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के लिए तीनों को अलवर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर सद्दाम हुसैन और हुसैन दिन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं मुबाइक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। मामले की शिकायत विजय मंदिर पुलिस को दे दी गई है, अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें