फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, मनोरंजन के नोट बरामद

Thu, 24 Aug 2023 12:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनसे कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर पुलिस ने बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनसे कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है। कोतवाली थानाधिकारी नरेश शर्मा ने बताया, 22 अगस्त को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी कलकत्ता निवासी भाभीजी मेरे यहां मेहमान के रूप में आई हुई थीं। जो सुबह 9:30 बजे मंदिर जा रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने भाभीजी को बहला-फुसला कर झांसा देकर इनसे सोने की अंगूठी (लगभग 10 ग्राम) ले ली, लॉटरी की पर्ची निकालने के बहाने से फिर तुरन्त भाग गए। इस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और संसाधनों की सहायता से घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक ठगी की वारदात करना स्वीकार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 22 अगस्त को कबूतर पार्क स्कीम नम्बर-1 अलवर से एक महिला से झांसा देकर सोने की अंगूठी की ठगी करना, तीन अगस्त को मनु मार्ग गुरुद्वारा के पास एक महिला से झांसा देकर दो सोने के कुण्डल ले जाना, 14 अगस्त को मानसी अस्पताल के पास स्कीम नम्बर-3 अलवर पर एक महिला से दो सोने के कुण्डल ले जाना, सेठी अस्पताल के पास एक व्यक्ति को लॉटरी का झांसा देकर 6000 रुपये ले जाना, गुप्ता सर्विस स्टेशन के पास भगत सिंह पुलिया पर एक व्यक्ति को लॉटरी का झांसा देकर 25000 रुपये ले जाना, ब्लैकबेरी के शोरूम के पास स्कीम नम्बर 3 अलवर में एक व्यक्ति से लॉटरी का झांसा देकर एक सोने की अंगूठी ले जाना कबूला है।

वहीं, कम्पनी बाग के पास एक व्यक्ति को लॉटरी का झांसा देकर एक सोने की अंगूठी ले जाना, चौपड़ा अस्पताल के पास महिला से सोने की दो बालियां ले जाना, जैन मंदिर स्कीम नम्बर 10 के पास एक महिला से दो सोने के कुण्डल ले जाना, भैरूं बक्स के पास पीएनबी बैंक के पास एक महिला से लॉटरी का झांसा देकर एक सोने की चैन और 20 हज़ार रुपये ले जाना, भैरूं बक्स के सामने गली से एक व्यक्ति से लॉटरी का झांसा देकर 15300 रुपये ले जाना, तिजारा पुलिया के पास छात्रावास से एक महिला को लॉटरी का झांसा देकर सोने के 2 कुण्डल ले जाना और आर.आर. कॉलेज सर्किल से एक व्यक्ति को लॉटरी का झांसा देकर पौने दो लाख रुपये ले जाना कबूल किया है। 
विज्ञापन


भारी मात्रा में मनोरंजन के नोट बरामद
पुलिस ने इस संबंध में गोविन्द उर्फ विक्की पुत्र और महावीर प्रसाद, निवासी वार्ड नम्बर-19 एसबीआई बैंक के पास खैरथल थाना इलाका, पंकज तिवाड़ी उर्फ मुनिया तिवाड़ी पुत्र हरिप्रकाश तिवाड़ी, निवासी दांतला रोड पेट्रोल पम्प के सामने खैरथल थाना इलाका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना खैरथल पर 15 केस रजिस्टर्ड हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन नकली सोने की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, दो गड्डी 200-200 रुपये के मनोरंजन नोट, एक गड्डी 100 रुपये के मनोरंजन नोट, एक गड्डी 500 रुपये के मनोरंजन नोट, 20 लॉटरी निकालने की पर्ची और दो मोबाइल फोन सहित वारदातों में इस्तेमाल बाइक को जब्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें