फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: बदमाशों के चंगुल से दो युवकों को छुड़ाया, हनीट्रैप-अपहरण-फिरौती और लूट गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 10:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar Crime: अलवर जिले की पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो युवकों को छुड़ाया है। हनीट्रैप, अपहरण, फिरौती और लूट गैंग का एक आरोपी वाहन सहित गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर की अकबरपुर थाना पुलिस ने हनीट्रैप करने, लोगों को झांसे में लेकर अपहरण करने, उनके परिजनों से फिरौती वसूलने और रुपये लूटने वाले गैंग के एक आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त को एक राहगीर ने पुलिस कन्ट्रोल रुम अलवर को टेलीफोन से बताया कि एक बोलेरो नंबर आरजे 29 यूए 3767 में कुछ व्यक्ति मोटर साइकिल पर जा रहे दो व्यक्तियों को जबरन मारपीट कर गाड़ी में पटक कर अपहरण कर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम अलवर ने नाकाबंदी करवाई।

किडनैप विजय यादव और मदन सैनी को छुड़ाया, आरोपी भूपेन्द्र मीना को पकड़ा
पुलिस टीम ने चौकी नटनी का बांरा से लगातार पीछा करते हुए रैणी पुलिस थाना इलाके के उकेरी गांव में पहुंचकर दोनों किडनैप लोगों विजय यादव और मदन सैनी को सकुशल दस्तयाब कर लिया और किडनैपिंग के आरोपी भूपेन्द्र मीना उर्फ मोनू उर्फ बोड़िया पुत्र देवकीनन्दन मीना, निवासी फिरोजपुर थाना राजगढ़, अलवर को बोलेरो गाड़ी के साथ पकड़कर प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अनुसंधान और शेष आरोपियों मोनू पुत्र अमर सिंह मीना, सुनील पुत्र मोती मीना, अशोक पुत्र मुकेश मीना, रिंकू पुत्र रामप्रताप मीना, राहुल निवासी रूपबास भण्डोडी, थाना मालाखेडा और मोनिका थाना मालाखेड़ा और पून्याराम पुत्र सीताराम, निवासी परसादी का बास, थाना मालाखेडा अलवर की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गैंग के सदस्य भोले-भाले लोगों को महिला के जरिए फोन करवाकर अपने झांसे में लेते हैं। फिर किसी होटल या अन्य स्थान पर ले जाकर महिला के साथ घुमाते-फिराते हैं। उसके बाद अपहरण और मारपीट कर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम लूटते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें