फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बस स्टैंड पर ठगों ने वृद्धा को बनाया निशाना, 13 लाख के गहनों से भरा लिफाफा बदलकर फरार

Thu, 27 Nov 2025 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शातिर ठगों ने जयपुर से अलवर लौटी महिला को बातों में फंसाकर सोने की चेन, अंगूठियां और कड़े लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
वृद्धा के साथ बस स्टैंड पर हुई ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर एक वृद्ध महिला के साथ ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। जयपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही उर्मिला खंडेलवाल जब अलवर बस स्टैंड पर उतरीं, तभी दो ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर सोने के आभूषणों से भरा लिफाफा बदल दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार जयपुर से अलवर की यात्रा के दौरान एक युवक बस में उनके पास बैठा हुआ था। बस से उतरते ही दूसरा युवक उनके पास आया और एक लिफाफा देते हुए बोला- यहां चोरियां बहुत होती हैं, आप अपना सोना इस लिफाफे में रख लीजिए, हमने भी अपना सोना इसी तरह रखा है।

महिला उनकी बातों में आ गईं और अपनी सोने की चेन, दो अंगूठियां और दो कड़े लिफाफे में रख दिए। इसी दौरान आरोपियों ने बातों-बातों में महिला का ध्यान भटकाकर असली लिफाफा बदल दिया और बहाना बनाकर वहां से फरार हो गए। आभूषणों की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री को खुली चुनौती! अविनाश गहलोत बोले- कोई योजना नहीं बंद की, सब सुधारी और लागू की

पीड़िता के बेटे प्रदीप खंडेलवाल, निवासी स्कीम नंबर-2, ने बताया कि उनकी माताजी अकेले घर लौट रही थीं, तभी यह वारदात हुई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच में दोनों संदिग्ध युवक त्रिपोलिया की ओर जाते हुए दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वारदात किसी प्रोफेशनल ठग गिरोह का काम लग रही है। शहर में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान कर रही है। अलवर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों की बातों में न आएं और कीमती सामान हमेशा अपनी निगरानी में सुरक्षित रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें